Saturday, 14 May 2011

tomato chilli sauce

सामग्री: टमाटर 3 किलो, चीनी 2 कप, हरी मिर्च 5-6लाल मिर्च पाउडर 2  चम्मच, 3" लंबा अदरक, 10 काली मिर्च, 4-5 लौंग, दालचीनी 2 टुकड़ा, ४ बड़ी इलाएची, काला नमक स्वादानुसार,गरम मसाला 11/2 चम्मच,नमक स्वादानुसार, सोडिएम बेंजोएट 2 छोटे चम्मच.
[अगर आपको इसमें  लहसुन और प्याज का टेस्ट डालना हो तो 3-4 प्याज और 10-12 लहसुन की कली डाल सकते हैं.]
विधि: लाल ताजे व सख्त टमाटर लें और उनको धो पोंछ कर टुकड़ों में काट लें, प्याज  लहसुन काट लें.अब इन्हें व सभी मसाले एक भगोने में डाल कर 12-15 मिनट तक उबालें. [अगर कुकर में उबालें तो 1 सीटी काफी है.] ठंडा करके मिक्सर जार में डाल कर प्यूरी बना लें. अब चीनी और नमक डाल कर पकाएं. प्यूरी को तब तक एकसार चलाती रहें जब तक वह एकतिहाई न रह जाए. अब एक अलग कटोरी में थोड़ी सॉस ले कर उसमे सोडियम बेंजोएट अच्छे से मिलाएं और गरम-गरम सॉस में ही मिला दें.इससे सॉस ताज़ी रहती है.

parantha

मटर का परांठा :१ कटोरी मटर के दाने, २ कटोरी आटा, १/२ भुना  कटोरी बेसन, नमक,मिर्च स्वादानुसार चुटकी भर हींग, १/२ चम्मच गरम मसाला १/२ चम्मच पीसी सौंफ १/२ छोटी चम्मच अमचुर, मक्खन ,घी या तेल सेंकने के लिए हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट.  
 विधि:  पहले मटर का पेस्ट तैयार कर लें. मटर को मिक्सी से मोटा पीस लें. इसमें थोड़ा भुना बेसन हल्का नमक,मिर्च,सौंफ,गरम मसाला,अदरक-हरी मिर्च का
 पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिला लें.भुना हुआ बेसन मटर के गीलेपन को सोख लेगा. अब आते में थोड़ी हींग नमक,बेसन और तेल दाल कर गूँथ लें.आटे की लोई बनाकर इसमें मटर का पेस्ट भरें और परांठा बेल कर मंदी आंच पर सेंके. सर्दियों में मटर का परांठा बहुत अच्चा लगता है. इसे हरी चटनी, सॉस या दही से खाएं.      
 मशरूम परांठा : मशरूम:60 ग्राम ;आटा ६० ग्राम; प्याज बारीक कटा:३० ग्राम, हरी मिर्च बारीक़ कटी २, चाट मसाला १ छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल आवश्यकतानुसार,धनिया पत्ती २० ग्राम.
विधि : मशरूम को अच्छे से धो  कर उबाल लें. उबले हुए मशरूम को बारीक काट कर सूखने दें. सुख जाने पर इसमें प्याज, चाट मसाला, नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च, धनिया पत्ती को अच्छी तरह से मिला लें. इसमें कटे हुए मशरूम भी मिला लें. इस मिश्रण  को आटे की लोई में भर कर धीमी  आंच पर  परांठे सेंक लें. तयार परांठे को चटनी के साथ परोसें.
मशरूम मटर परांठा: 21/2 कप आटा, 1/2 कप उबली  बारीक कटी मशरूम, १/2 कप पनीर, 1/2 उबली और पिसी मटर, 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हरी मिर्च, २ बड़े चम्मच कसी हुई अदरक, 1/4 कप ताजा दही.
विधि: मशरूम, पनीर, मटर, हरी मिर्च, अदरक और नमक मिलाएं. आटे में दही मिला कर गुनगुने पानी से मुलायम आटा गुंधे. अब आटे की लोई में मसाला भर कर हल्के हाथों से बेलें.तवा गरम करें और परांठे को दोनों तरफ से सेंके गरमागरम सर्व करें.
प्याज का परांठा: 1 कटोरी आटा, 2 छोटी प्याज, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच चाट मसाला, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, थोड़ी सी धनिया पत्ती कटी हुई, नमक स्वादानुसार, 1 टिक्की मक्खन, रिफाइंड तेल आवश्यकतानुसार.
विधि: आटे को गुंध लें. प्याज में नमक, चाट मसाला, हरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पत्ती मिला लें.आटे की लोई बना कर मिश्रण भरें.हल्के हाथों से परांठा बेलें. तवे पर धीमी आंच पर पराँठ सकें.इसको मक्खन के साथ गरमागरम सर्व करें.
मिक्स वेजीटेबल परांठा: आटा 40 ग्राम, बारीक कटी बींस 20 ग्राम, आलू उबाल कर मैश किये हुए 20 ग्राम, फूलगोभी कसी हुई 20 ग्राम, मटर उबले हुए 20 ग्राम, गाजर कसी हुई 20 ग्राम, हरी मिर्च बारीक कटी हुई 2 ,अदरक कसी हुई 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला 1 छोटा चम्मच, पिसी लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच, मक्खन 50 ग्राम, रिफाइंड तेल 40 ग्राम, धनिया पत्ती 25 ग्राम.
विधि: सभी उबली और कसी हुई सब्जियों को मिक्स कर लें. इस मिश्रण में नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती मिला लें. आते को गुंध लें और इसकी लोइयां बनाकर इस मिश्रण को भर कर परांठा बना लें. धीमी-धीमी आंच पर परांठे को करारा सेंक लें और मक्खन के साथ गरम-गरम परोसें.

Monday, 2 May 2011

saur & sweat tomato juice

सामग्री: २५०ग्राम  टमाटर; १" टुकड़ा अदरक; चीनी,काला नमक ,काली मिर्च स्वादानुसार; कुटी बर्फ;पोदीने की पत्तियां; नींबू सजाने के लिए .           विधि :  टमाटरों को अच्छी तरह से धो कर काट लें .अदरक को भी काट लें.मिक्सी में दोनों को डालें.नमक, काली मिर्च चीनी और १ कप पानी डाल कर  मिक्स करें. गिलासों में बर्फ डाल कर टमाटर के टुकड़ों से व नींबू से सजा कर सर्व करें

Sunday, 1 May 2011

homemade drinks

मई का महीना शुरु हो गया है यानि गर्मी.इस मौसम में हम अक्सर घर की बनी  शिकंजी या दही की लस्सी पीते हैं.आज यही कुछ नएअंदाज में हो जाए.धनिया पोदीना छाछ = सामग्री : १/४कप धनिया पत्ती, १/४ कप पोदीना पत्ती, नमक स्वादानुसार,१ छोटा चम्मच भुना जीरा ,२५० ग्राम दही,४ गिलास पानी. विधि : धनिया व  पोदीना पत्ती महीन पीस कर पेस्ट बना लें.दही को मथानी से मथ कर इसमें नमक व भुना जीरा डाल दें.इसमें ४ गिलास पानी व धनिए-पोदीने का तैयार पेस्ट मिला कर एक बार और मथ लें  

plateform for sharing indian recipies and tips for household chores

यह ब्लॉग एक ऐसा मंच है जिसमें सभी भारतीय रेसिपी को बनाना सीख सकते हैं और इन पर चर्चा कर सकते हैं. आप सभी का इस ब्लॉग पर स्वागत है. आइये मिलकर स्वाद की एक नई दुनिया की रचना करते हैं. जहाँ आने पर आने वाले के मुँह में स्वयं पानी आ जाएगा.

भवदीया,

दीपिका