मिर्च के बिना खाना अधुरा रहता है।खासतौर से हरी मिर्च के बिना। राजस्थान में हरी मिर्च कई तरह से खाई जाती है। पेश है उन्ही में से कुछ स्वाद। …
१. भरवां हरी मिर्च
सामग्री :1KG हरी मिर्च ,नमक स्वादानुसार , पिसा धनिए 1 बड़ा चम्मच , सरसों का तेल १/२ बड़ा चम्मच ,थोड़ी सा अमचूर या १ निम्बू का रस ,थोड़ी सी लाल मिर्च इच्छा हो तो,तलने के लिये तेल ।
विधि : सबसे पहले मिर्चों के डंठल हटाकर ,धोकर पोंछलें। फिर बीच में एक लम्बा चीरा लगाएं।अब सभी मसालों को मिक्स करलें और मिर्च में भरदें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और मिर्चों को उसमे छोड़ें। एक प्लेट से ढक दें ,थोड़ी देर बाद उलट-पलट करें। करारी होने तक सेकें और अब खाने के साथ इसका मजा लें